Categories: हिमाचल

आज देश भर में मनाया जा रहा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

<p>समूचे भारतवर्ष में आज &nbsp;कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। &nbsp;कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास में अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। तब से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन बाजारों गलियों में खूब धूम रहती थी लेकिन इस मर्तबा कारोना ने इस पर्व का रंग भी फ़ीका कर दिया है।</p>

<p>जन्माष्टमी की पूजा के लिए रात का ही महूर्त शुभ माना जाता है। क्योंकि, भगवान कृष्ण का जन्म आधी रात को ही हुआ था। अष्&zwj;टमी तिथि 29 अगस्&zwj;त की रात 11 बजकर 25 मिनट से 30 अगस्&zwj;त की रात 1 बजकर 59 मिनच तक रहेगी। इसके साथ ही श्रीकृष्ण&nbsp;&nbsp;जन्माष्टमी&nbsp;पर पूजा के लिए&nbsp;शुभ मुहूर्त&nbsp;&nbsp;30 अगस्त की रात 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।</p>

<p>वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राज्यपाल आर्लेकर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि जन्माष्टमी देशवासियों का एक पावन पर्व है, जिसे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाएं व दर्शन आज के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण हैं, जिनका अनुसरण कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।</p>

<p>जयराम ठाकुर ने अपने संदेश में कहा कि श्रीमद् भगवत् गीता के दर्शन ने सम्पूर्ण विश्व का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भगवत् गीता हिन्दू धर्म ग्रंथों और धार्मिक दर्शन का सार है तथा सभी के लिए सफल जीवन जीने का एक मार्गदर्शक भी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे जीएस संधवालिया

Shimla: हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जीएस संधवालिया होंगे। सर्वोच्च न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र…

8 hours ago

आरएस बाली ने नवाजे UTT नेशनल रैंकिंग प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी

  रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां के खेलो इंडिया रेजिडेंशियल अकादमी में टूर्नामेंट संपन्‍न kangra:…

9 hours ago

द हंस फाउंडेशन द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

द हंस फाउंडेशन की एमएमयू टीम द्वारा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कनौन में स्वास्थ्य शिविर…

11 hours ago

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस हुई मजबूत, भाजपा नेता कुर्सी बचाने के लिए कर रहे टिप्‍पणियां

समाचार फर्स्‍ट नेटवर्क भाजपा नेता रवनीत बिट्टू और शिव सेना नेता की राहुल गांधी पर…

14 hours ago

अब देश में होगा ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी New Delhi: वन नेशन वन इलेक्शन होगा। यानि पूरे देश में एक…

15 hours ago

कांस्‍टेबल भर्ती का इंतजार खत्‍म, जानें कब शुरू होगी भर्ती

  Shimla/Chamba: हिमाचल प्रदेश में कांस्‍टेबल भर्ती जल्‍द होने वाली है। राज्य लोकसेवा आयोग जल्द…

15 hours ago