Categories: हिमाचल

हिमाचल में कोरोना कहर के आंकड़ों ने देश की भी छोड़ा पीछे, मौत और पॉजिटिव रेट देश के मुक़ाबले ज़्यादा

हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों औऱ लगातार बढ़ती मौतों के आंकड़ों ने देश को पीछे छोड़ दिया है। भारत में मामलों की प्रति लाख दर 1499.5 के मुकाबले हिमाचल में 1530.3 मामले आ रहे है। भारत की मृत्यु दर 1.1 है जबकि हिमाचल की मृत्यु दर 1.5 है इसमें भी पहाड़ी प्रदेश बहुत आगे है। उल्टा हिमाचल का रिकवरी रेट देश के मुक़ाबले कम है। भारत का रिकवरी रेट 81.9 है जबकि हिमाचल के रिकवरी रेट 78.1 है। ये देश ही नहीं दुनिया से भी कम है।

पहाड़ी प्रदेश में अभी तक 1679 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें महिलाओं के मुक़ाबले पुरुषों का आंकड़ा ज्यादा है। हिमाचल में 64.8 फ़ीसदी की पुरुष मृत्यु दर है जबकि महिला मृत्युदर 35.2 फ़ीसदी है। मृत्यु दर गंभीर बीमारियों से मरने वालों की ज्यादा है। यानी कि 65.5 फ़ीसदी गंभीर बीमारियों वाले लोग कोरोना के ज्यादा शिकार हो रहे हैं। इसमें भी मधुमेह के रोगियों को कोरोना मौत के मुंह मे ज्यादा धकेल रहा है। दूसरे नंबर पर उच्च रक्तचाप वाले लोग कोरोना की चपेट में आने के बाद मृत्यु का ग्रास बन रहे हैं।

उधर हिमाचल में कोरोना के बढ़ते मामलों का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि सरकार में आला अफसर कोरोना पॉजिटिव है। आरडी धीमान, दिवेश कुमार जैसे आला अफसर भी कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि कई अधिकारी क्वारंटीन पर चले रहे हैं। डीजीपी हिमाचल आइसोलशन के बाद वापस ड्यूटी पर लौट आए हैं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। जबकि समाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी भी कोरोना पॉजिटिव हैं।

Samachar First

Recent Posts

शिमला में नशा तस्करी में अब लड़कियों का इस्‍तेमाल, दो बहनें गिरफ्तार, रंजन गैंग की सदस्य निकलीं

Shimla drug trafficking arrest 2024: हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने मंगलवार को नशा…

8 hours ago

बल्ह ब्लॉक राशन घोटाले में हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा अनुपूरक हलफनामा

Himachal ration scam: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने मंडी के बल्ह ब्लॉक में राशन आवंटन घोटाले…

8 hours ago

किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में पर्यावरणीय धांधली, पांच कंपनियों पर मामला दर्ज

Kiratpur-Nerchowk highway case: किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण में पर्यावरणीय नियमों की अनदेखी करने के आरोप में…

17 hours ago

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए 138 स्पेशल एजुकेटरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Himachal special educator recruitment: हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा…

18 hours ago

कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें तिथि और महत्व

Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष…

18 hours ago

जानें कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal 23 october 2024: आज का दिन कुछ राशि के जातकों के…

18 hours ago