Follow Us:

नींद के इंतजार में कटी पूर्व डीसी कटवाल की पहली रात, आज से कंडा जेल मे काटे गे सजा

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

Hppsc भर्ती फर्जीवाड़े में मंगलवार को ऊना से गिरफ्तार पूर्व डीसी और तत्कालीन चयन बोर्ड के चेयरमेन  की जेल में पहली रात नींद के इंतजार में ही गुजर गई। कटवाल को सजा काटने के लिए कंडा जेल का वारंट तैयार किया गया है, लेकिन मंगलवार की रात कटवाल को हमीरपुर सब जेल में ही रखा गया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेल में कटवाल ने करीब नौ बजे मूंग की दाल व चपाती खाई। बुधवार सुबह हमीरपुर जेल में कटवाल को चाय पिलाई गई। पुलिस टीम सुबह करीब साढ़े आठ बजे एसएम कटवाल को कंडा जेल ले गई। बता दें अब करीब एक साल एसएम कटवाल कंडा जेल में सजा काटेंगे।

गौरतलब कि मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने दोषी को ऊना से गिरफ्तार किया। कटवाल को गिरफ्तार कर हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया। आरोपित कटवाल सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद कहां थे किसी भी एजेंसी को पता नहीं लग रहा था। कटवाल क्यों सरेंडर नहीं कर रहे हैं, इस पर भी राज बना हुआ था।