Follow Us:

छराबड़ा स्थित घर में पहुंचा गांधी परिवार, शाम की सैर का उठाया आनंद

|

पंजाब में मुख्यमंत्री को लेकर चल रही माथापच्ची के बाद पूरा गांधी परिवार छराबड़ा स्थित प्रियंका गांधी के मकान में पहुंच चुका है। दो दिन पहले प्रियंका गांधी के पति के साथ शिमला पहुंचने के बाद सोनिया गांधी भी शिमला अपनी बेटी के घर में पहुंची है। दोनों मां बेटी ने अपने घर के बाहर बने गार्डन और बगीचे में सैर की। राहुल गांधी भी शिमला पहुंचे है। शिमला पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने अपनी बहन के घर आराम किया।