Categories: हिमाचल

शिमला की शान ऐतिहासिक चर्च सजने लगी क्रिसमस के लिए, 160 साल पुराना है शिमला की चर्च का इतिहास

<p>ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थित क्राइस्ट चर्च पहाड़ों की रानी शिमला की पहचान है। या यूं कहें कि रिज मैदान का नाम चर्च के नाम पर पड़ा तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। चर्च का इतिहास 160 साल से अधिक पुराना है। माना जाता है कि ये गिरजाघर समूचे भारतवर्ष का सबसे प्राचीनतम चर्च है और इस चर्च की रूपरेखा यानी डिजाइन कर्नल जेटी बाल्यु ने सन 1844 में तैयार किया था। तत्पश्चात कड़ी मेहनत और कारीगरों के हुनर से 1857 में इसे बनाकर तैयार कर दिया गया।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7904).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

<p>आपको यह जानकर हैरानी होगी उस समय इस चर्च को तैयार करने के लिए महल 40 हजार की लागत आई थी। उसके बाद इसके&nbsp; जीर्णोद्धार पर ही करोड़ों रुपया खर्च किया जा चुका है। चर्च के बाहर जहां आज रेलिंग चमचमाती टाइलें नजर आती हैं वहां पर हरी-भरी घास का लोन हुआ करता था। शिमला के खुशगवार मौसम के चलते अंग्रेजों ने यहां पर अपनी ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाना उचित समझा और जब तक शिमला ग्रीष्म कालीन राजधानी रही ब्रिटानिया हुकूमत के शासक व आला अधिकारी हर रविवार के दिन यहां पर प्रार्थना करने पहुंचते थे। जिसमें वायसराय भी शामिल थे।</p>

<p>ऐसी भी कहा जाता है कि ब्रिटिश सरकार के आखिरी वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन भी चर्च में प्रार्थना करने आए थे। चर्च के सामने लगी बड़ी सी घड़ी का भी अपना ही महत्व है। क्योंकि यह घड़ी सूर्य की किरणों के आधार पर परछाईं के साथ- साथ समय बताया करती थी। पहाड़ों की रानी शिमला का दिल माने जाने वाला ऐतिहासिक चर्च से आकर्षण का केंद्र रहा है। इसकी अद्भुत कारीगिरी अनायास ही दृष्टा को अपनी ओर आकर्षित करती है। यही वजह है कि यह चर्च रिज मैदान की ही नहीं बल्कि पहाड़ी प्रदेश हिमाचल को भी अलग पहचान दिलाती है और जो भी व्यक्ति इस मैदान पर पहुंचता है चर्च की यादें अपने साथ ले जाना नहीं भूलता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago