हिमाचल

विधानसभा में आपदा राहत और पुनर्वास के मुद्दे पर होगी बात: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयाराम ठाकुर ने विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भाग लिया। सर्वदलीय बैठक में सदन को सुचारू रूप से संचालित करने पर परस्पर परिचर्चा हुई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश आपदा की चपेट में हैं। इस बार के विधान सभा सत्र में आपदा और राहत के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रदेश को बहुत क्षति हुई है। लोगों के घर, दुकान, फसलें, बाग़ान और खेत बुरी तरह बर्बाद हुए हैं।

बहुत से लोगों की दुःखद मृत्यु भी हुई है। इस बार के सत्र में आपदा प्रभावितों के राहत और पुनर्वास के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा की वजह से लोगों को आपदा राहत शिविरों में रहना पड़ा। सरकार समय पर सड़कें खोलने में नाकाम रही। सड़कें बंद होने की वजह से किसानों-बाग़वानों का बहुत नुक़सान हुआ। फल और सब्जियां सड़ गयीं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा में अपना घर और ज़मीन खो चुके लोगों को सरकार घर के बदले घर और ज़मीन के बदले ज़मीन दे। जिससे लोग अपना घर बना सकें, अपना रोज़गार कर सकें। आपदा को आए भी दो महीनें से ज़्यादा का समय बीत चुका है लेकिन सरकार अभी तक पुनर्वास की दिशा में कोई कदम नहीं उठा पाई है।

अभी तक आपदा प्रभावितों को देने के लिए ज़मीन भी चिन्हित नहीं की जा सकी है। सरकार को यह समझना चाहिए राहत शिविरों में एक-एक दिन भारी होता हैं। लोगों का सब्र जवाब दे चुका है।  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अभी प्रदेश भर की सड़कें भी बहाल नहीं हो पाई हैं। बिजली-पानी की व्यवस्था भी बहाल नहीं हो पाई है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार बने दस महीनें हो गये हैं। कांग्रेस ने चुनाव के समय दस गारंटिया दी थी। अब उसके बारे में सरकार बात नहीं कर रही है। उनकी गारंटियों पर भी सरकार से जवाब मांगा जाएगा। अब बहुत दिन हो गए हैं। जनता चौराहों पर खड़े होकर इनका इंतज़ार कर रही है। अब गारंटिया पूरी करने का समय है। सरकार अपनी सभी गारंटियों को कब तक पूरा कर रही है। यह बात  प्रदेश के लोगों को बताए।

Kritika

Recent Posts

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

1 hour ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

3 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

4 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

5 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

5 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

5 hours ago