Categories: हिमाचल

लाठी चार्ज का मुद्दा केंद्र तक पहुंचा, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई: सहाय

धर्मशाला में हाल ही में गद्दी समुदाय पर हुए लाठी चार्ज का मुद्दा केंद्र तक पहुंच गया है। अब इस मामले की जांच दिल्ली में होगी। राष्ट्रीय जनजातिय आयोग के चेयरमैन नंद लाल सहाय ने कहा कि कांगड़ा पुलिस की वीडियो रिकॉर्डिग आयोग ने देखा, इसमें ऐसा कुछ भी नज़र नहीं आ रहा है कि समुदाय के लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार किया हो। लेकिन, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने कहा था कि प्रदर्शन कर रहे लोगों ने थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ा था, जिस कारण लाठी चार्ज हुआ। पूरे वीडियो में ऐसी कोई भी घटना सामने नहीं आई, इसलिए अब इसकी जांच दिल्ली में की जाएगी।

सहाय ने बातचीत के दौरान कहा की देश में सबको अपने अधिकार के लिए आवाज उठाने का अधिकार है। आयोग के सभी सदस्यों ने लोगों से बातचीत की है। आयोग ने कहा कि पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज करके गलत किया है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले आयोग ने शनिवार दोपहर कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त कांगड़ा, DGP और DIG से घटना के सम्बन्ध में बात बातचीत की थी। आयोग के इस फैसले के बाद अब कांगड़ा पुलिस कटघरे में खड़ी होती नजर आ रही है।

अब आयोग यह जांच इसलिए करना चाहता है ताकि आने वाले समय में किसी भी समुदाय के साथ ऐसी घटना न हो। सहाय ने कहा कि इस मामले को लेकर वन मंत्री आयोग से मिलना चाहता थे, लेकिन उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया तो वन मंत्री ने आयोग को राजनितिक कहा है। इस पर सहाय ने कहा कि हम आयोग की तरफ से यहां आए हैं। आयोग किसी के साथ पक्ष-पात नहीं करता। वन मंत्री का ये सोचना गलत है और वह जनजातिय हितों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें।

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

2 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

2 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

2 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

20 hours ago