हिमाचल

हिमाचल में टैक्स फ्री हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, कैबिनेट में सरकार ने लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले कल सोमवार को हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया। अगर फिल्म टैक्स फ्री होगी तो सिनेमा हॉल्स के टिकटों में राज्य की ओर से लगने वाला जीएसटी नहीं लगेगा, जिससे लोग अब कम दरों में यह मूवी देख सकेंगे।

अभी तक हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात और त्रिपुरा समेत कई राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं। मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों को इस फिल्म को देखने के लिए छुट्टी देने की भी घोषणा की गई है। खासकर भाजपा शासित राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा रहा है। हालांकि वहां कि सरकार इस मुद्दों को राजनीतिक तवे पर भुनाने की फिराक में भी हैं।

ग़ौरतलब है कि निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार, हिंसा और अपनी भूमि से पलायन के दर्द को दिखाया गया है। उस दौरान कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं को मजबूर होकर रातों रात जान बचाकर भागना पड़ा था। बड़ी संख्या में कश्मीरी पंडित अपने ही देश में विस्थापित हो गए थे और आज तक अपने घर नहीं लौट पाए हैं।

Manish Koul

Recent Posts

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

39 mins ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

50 mins ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

1 hour ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

12 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

12 hours ago