Follow Us:

5 मार्च से 7 मार्च तक होगा टाडा फायरिंग रेंज में फायरिंग का अभ्यास

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सहायक आयुक्त, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि टाडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा 5 मार्च से 7 मार्च, 2020 तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक फायरिंग का अभ्यास किया जाएगा।

उन्होंने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी के लोगों से अपील की है कि इस दौरान वह फायरिंग रेंज में न स्वयं जाएं औऱ अपने पालतु पशुओं को भी न जाने दें। ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।