Follow Us:

शिमला: 22-23 मार्च को होगा ‘अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का 46वां अधिवेशन’

पी. चंद |

अखिल भारतीय विज्ञान कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन इस बार शिमला में किया जा रहा है। 46वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 22- 23 मार्च को किया जा रहा है। इस अधिवेशन में पांच विषयों पर चर्चा की जाएगी। सोशल मीडिया एवं विधि प्रवर्तन, मामलों में अन्वेषण का प्रबंधन, सूचना सुरक्षा, क्रिप्टो करंसी और इसकी चुनौतीयां और नशीले पदार्थो की खेती के संबंध में निवारण प्रवर्तन पर देश भर में सभी राज्यों के 100 उच्च अधिकारी भाग ले रहे हैं। 

इसके अतिरिक्त अधिवेशन में सामाजिक वैज्ञानिक, फॉरेन्सिक विशेषज्, शिक्षाविद व अन्य हितधारक भाग लेंगे। हिमाचल पुलिस प्रमुख सीता राम मरडी ने बताया कि ये अधिवेशन 1960 से चल रहा है। हिमाचल के शिमला में ये दूसरा अधिवेशन है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर इस अधिवेशन का सुभारम्भ करेंगे।

ये अधिवेशन पुलिस की कार्यप्रणाली को चुस्त दरुस्त रखने में मदद करते है। ये अधिवेशन पुलिस अनुसंधान एवम विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय व हिमाचल पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।