Categories: हिमाचल

बीमार युवक को 108 एंबुलेंस सेवा के लिए डेढ़ घंटा इंतजार करना पड़ा

<p>जयसिंहपुर के नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर सफेद हाथी साबित हुई। रविवार को गंभीर रूप से बीमार युवक को 108 एंबुलेंस सेवा न मिलने पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए। खालटा गांव से दोपहर बाद बीमार युवक को जब 108 एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो उसके परिजनों को एंबुलेंस मुहैया करवाने की बात कही गई।</p>

<p>परिजनों ने सहायता कक्ष को बताया कि नागरिक चिकित्सालय के बाहर 108 एंबुलेंस खड़ी है। वह क्यों सेवा में नहीं है। तब 108 सेवा सेंटर ने बताया कि अभी जयसिंहपुर में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है और वह केवल चढ़ियार से ही एंबुलेंस उपलब्ध करवा सकते हैं। करीब डेढ़ घंटा इंतजार करने के बाद चढ़ियार से पहुंची एंबुलेंस सेवा द्वारा युवक को पालमपुर अस्पताल ले जाया गया ।</p>

<p>युवक ने जब स्थानीय विधायक से 108 एंबुलेंस सेवा ना मिलने संबंधी बता की तो विधायक ने बताया कि जयसिंहपुर के नागरिक अस्पताल में 108 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। इसका कारण उन्होंने बताया कि 108 सहायता केंद्र में जयसिंहपुर के नागरिक अस्पताल की एम्बुलेंस की जानकारी उपलब्ध ही ना हो।</p>

<p>जब स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी 108 एंबुलेंस के जयसिंहपुर में उपलब्ध ना होने बारे अनभिज्ञता जाहिर की और पता करने की बात की। हालांकि, पिछले 3 दिनों से जयसिंहपुर क्षेत्र में 108 एंबुलेंस को सेवाएं देते हुए देखा गया है ।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago