Categories: हिमाचल

प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रहीः राज्यपाल

<p>आज राजभवन में लक्ष्मी नारायण कल्याण संस्थान के माध्यम से राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के अवसर पर कहा कि। प्रदेश सरकार राज्य में कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। कई सामाजिक संस्थान भी इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।</p>

<p>राज्यपाल ने कहा कि गत आठ महीनों में बहुत परिवर्तन हुए हैं। लोग सतर्कता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान अधिक सतर्क रहने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं और इसके लिए मास्क पहनना और परस्पर दूरी का पालन सुनिश्चित करना चाहिए।</p>

<p>कोरोना महामारी ने हमें स्वच्छता बनाए रखने, योगाभ्यास करने के अलावा संतुलित और पौष्टिक आहार ग्रहण करने की आदत को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। कोरोना महामारी के कारण हमारी जीवन-शैली में परिवर्तन हुआ है। राज्यपाल ने संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान भविष्य में भी समाज सेवा के लिए तत्पर रहेगा।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(7597).jpeg” style=”height:90px; width:743px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

2 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

3 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

5 hours ago