Follow Us:

शिमलाः ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा बन कर तैयार

पी. चंद, शिमला |

ऐतिहासिक रिज मैदान पर पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा बन कर तैयार हो गई है। 25 दिसंबर को अटल बिहारी बाजपई के जन्म दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मूर्ति का अनावरण करेंगें। इस दिन प्रदेश भाजपा कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित करेगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने बताया कि  25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे और जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए जाएंगे। कोविड का दौर चला हुआ है इसलिए लोगों को मास्क, सेनेटाइज़र भी वितरित किए जायंगे। रिज मैदान पर स्थापित अटल विहारी की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगें।