Follow Us:

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर बदली करवट

desk |

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है. रविवार को रोहतांग में एक फीट, अटल टनल में आधा फीट हिमपात हुआ है। अटल टनल पर्यटकों के लिए बंद कर दी है। लाहलु घाटी में भी वाहनों की आवाजाही बंद है। हालांकि, फोर व्हील ड्राइव छोटे वाहन अभी चल रहे हैं। हिमपात व वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में चार से नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पांच दिन तक रहेगा। आज लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू व मंडी जिला में बहुत भारी वर्षा व हिमपात का रेड अलर्ट जारी किया है।

वहीं, सोलन, सिरमौर के लिए आरेंज व ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर जिला के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को भी भारी वर्षा व हिमपात होने का येलो अलर्ट है।