Categories: हिमाचल

हिमाचल मे फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में बीते 24 घंटों में हिमपात हुआ है। ताज़ा हिमपात से प्रदेश के लोगों की मुसीबते बढ़ गई है। प्रदेश के कुल्लू जिला के कोठी में सबसे ज्यादा 45 सेंटीमीटर बर्फ़बारी दर्ज की गई है। शिमला में भी हल्की बर्फ़बारी हुई है। शिमला के कुफरी में 35 सेंटीमीटर ताज़ा बर्फ़बारी रिकॉर्ड की गई है जिससे शिमला के उपरी क्षेत्रों का संपर्क राजधानी से कट गया है। शिमला के कुफरी ,नारकंडा ,रोहडू ,खड़ा पत्थर,चौपाल के लिए यातायात सेवाएं ठप्प हो गई हैं।

मौसम केंद्र शिमला के वैज्ञानिक मनीष राय ने बताया कि  प्रदेश के तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ़बारी हुई जिससे तापमान में भी गिरावट आयी है और प्रदेश में ठण्ड बढ़ी है। आने वाली 20 और 21 फरवरी को एक बार फिर से मौसम बदलेगा और प्रदेश में भारी बारिश और बर्फ़बारी की संभावना जताई जा रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

शिमला मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मनीष राय ने बताया है कि 22 फरवरी के बाद प्रदेश में मौसम साफ़ रहने का अनुमान लगाया गया है लेकिन अगले दो दिन लोगों को ठण्ड का प्रकोप झेलना पड़ेगा।

Samachar First

Recent Posts

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

7 mins ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

37 mins ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

60 mins ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

15 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

15 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

16 hours ago