Follow Us:

मौसम साफ होते ही मनाली में उमड़े सैलानी, जल्द खुलेगा सोलंगनाला

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज के साथ पर्यटक और सैलानी मौसम का खूब मजा ले रहे हैं। बर्फ की सफेद चादर की खूबसूरती को निहारने के लिए जहां देश-विदेश के पर्यटकों की आवाजाही रूकने का नाम ही नहीं ले रही। मनाली घूमने के लिए पहुंचे सैलानी सोलंगनाला के दीदार करने के लिए तरस रहे हैं।

सोलंगनाला की तरफ ज्यादा बर्फ होने के चलते सैलानियों के वाहनों को यहां जाने नहीं दिया जा रहा है। सफेद चादर की झलक पाने और उसका दीदार करले के लिए सैलानी बहुत ही उत्सुक हैं। फिल्हाल सैलानी यहां पैदल ही स्नो एरिया में जाकर बर्फ में खेलने का आनंद ले रहे हैं।

प्रशासन के मुताबिक सोलंगनाला का रास्ता अगर साफ रहा तो बर्फ हटाने के बाद उनके वाहनों को यहां जाने की अनुमति दी जाएगी। केवल सोलंगनाला गांव के रहने वाले लोगों को ही अभी यहां जाने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन के अनुसार भारी बर्फबारी के चलते रास्ते में काफी  बर्फबारी है।

बता दें कि सैलानी भी इस बार वाइट क्रिसमस बनाने को लेकर भारी संख्या में मनाली का रुख कर रहे हैं। यहां क्रिसमस में भी मनाली में ताजा हिमपात होता है। मनाली के अधिकतर होटलों में बुकिंग हो चुकी है और 22 दिसंबर के बाद से यहां मनाली लगभग पैक ही बताई जा रही है। इन दिनों भी सैलानियों की संख्या मनाली में काफी है।