<p>जिला चंबा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। जिस कारण चंबा एक बार फिर से ठंड की चपेट में आ गया है। जैसे मानो महिना मार्च का ठंड दिंसबर वाली हो रही हो। चंबा के उपरी इलाको में एक बार फिर बर्फबारी हुई है तो वहीं, निचले इलाको में झमाझम बारिश हुई है। बात करे चुराह और सलूणी के उपरी इलाको में बर्फबारी हुई है तो वहीं, पांगी, भरमौर, डल्हौजी भी इस से अछुता नहीं रहा वहां पर भी बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है।</p>
<p>पर्यटक खूब मस्ती कर रहे हैं तो वहीं, निचले इलाको में लोग ठंड से कांप रहे है। लेकिन आज दोपहर को धूप खिली जिस से लोगो ने धूप सेकने का आंनद लिया। तो वहीं, चंबा के कई मार्ग बंद है। जिसे खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है। जैसे चंबा तीसा मार्ग मधुबाड, मांजू धार और पंगोला नाला बंद है। तीसा बैरागढ मार्ग कुरथला के पास अवरूद्ध है। सलूणी के जुवनास के पास औऱ किहार से लंगेरा रोड भांदल के पास भारी बारिश होने के कारण पहाडी से पत्थर गिर रहे है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5775).jpeg” style=”height:320px; width:640px” /></p>
<p>चंबा से भरमौर रोड रूंनघि नाला ओर दुर्गठी में बारिश से भूस्खलन होने से मार्ग अवरूद्ध हो गये है तो वहीं, भरमौर लखडामुख के पास बर्फबारी से नेशनल हाईवे154ए अवरूद्ध है। यह मार्ग बंद है तो वहीं, लोक निर्माण विभाग ने कई मार्ग खोल भी दिए हैं। पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की हुई है धैर्य रखें और अनुचित जोखिम न लें आपातकालीन की स्थिति में पुलिस हेल्प नंबर 112 पर सूचित करें।</p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…