<p>पालमपुर से कांग्रेस विधायक का आशीष बुटेल ने इंदु गोस्वामी को राज्यसभा में नियुक्ति पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के लिए यह हर्ष की बात है कि इंदु गोस्वामी को राज्यसभा के लिए चुना गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि इंदू गोस्वामी को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया जाए और वह हमारे साथ मिलकर पालमपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।</p>
<p>बताते चलें कि इंदु गोस्वामी ने आशीष बुटेल के खिलाफ पालमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन इस चुनाव में वह पार्टी के भीतर घात के चलते हार गई थीं। उसी का नतीजा रहा कि आशीष बुटेल पालमपुर से विधायक चुने गए। आशीष बुटेल से जब पूछा गया कि क्या आप चाहते हैं कि वह एक बार फिर से पालमपुर में विधानसभा चुनावों में आप के खिलाफ आएं या नहीं?</p>
<p>इस पर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी का भीतरी मामला है इस पर मैं कुछ टिप्पणी नहीं कर सकता। लेकिन इतना कह सकता हूं कि अब उन्हें पालमपुर के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। क्योंकि अब राज्यसभा मेंबर बनने जा रहीं हैं और उनके पास एक अलग से बजट निर्धारित रहेगा और इसके लिए वह हमारे साथ मिलकर काम कर सकती हैं।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(5774).jpeg” style=”height:401px; width:800px” /></p>
Kullu Dussehra 2024: अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारंभ 13 अक्तूबर को राज्यपाल शिव…
No effigy burning Hamirpur : हमीरपुर शहर में पिछले 3 वर्षों से दशहरे का आयोजन…
Hamirpur: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 45वां प्रदेश अधिवेशन 7 से 9 नवंबर 2024 को…
Ratan Tata successor Noel Tata: नोएल टाटा, जो दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई…
Patwari arrested for bribe : हिमाचल प्रदेश के कांग`ड़ा जिले में स्टेट विजिलेंस एंड…
RS Bali at Bajreshwari Temple : 11 अक्टूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम…