Follow Us:

प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 20-21 को बारीश

पी. चंद, शिमला |

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग शिमला के मुताबिक 20 और 21 को एक बार फिर मौसम खराब होगा। मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। मध्यम पर्वतीय और ऊंचाई वाले भागों 19 से 21 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के मौसम साफ हैं और तापमान में भी काफ़ी बढ़ोतरी हुई हैं।

साफ मौसम रहने के कारण लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। उधर, मौसम विभाग शिमला के अनुसार आज को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई है।