Follow Us:

प्रदेश में फिर करवट बदलेगा मौसम, 2 से 6 जनवरी तक बारिश बर्फबारी की आशंका

पी. चंद |

कुछ दिनों धूप खिलने के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 जनवरी से 6 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।

वहीं, 31 दिसंबर के लिए मौसम विभाग ने मैदानी इलकों में कोहरे और ठंडी हवाओं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बता दें कि प्रदेश में रविवार रात को हई बारिश बर्फबारी से समूचा प्रदेश प्रचंड शीत लहर की चपेट में है। प्रदेश के कई इलाकों में पारा सून्य से निचे चल रहा है। बर्फबारी के चलते अभी प्रदेश में सैंकड़ों सड़कें बंद हैं।