Follow Us:

बारिश से बेहाल हुआ हिमाचल, ऊना से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन के पहिए थमें

रविंदर, ऊना |

प्रदेश भर में पड़ी मूसलाधार बारिश ने जहां जनजीवन को अस्त-व्यस्त किया है। वहीं, हिमाचल को देश की राजधानी दिल्ली से जोड़ने वाली ट्रेनों के पहिये भी थम गए हैं। भारी बारिश के कारण ऊना से दिल्ली जाने वाली जनशताब्दी ट्रेन को केंसल कर दिया गया है। पंजाब और ऊना में रेलवे पटरियों में पानी भर गया है। जिस कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

जबकि हिमाचल से रात दिल्ली को जाने वाली ट्रेन आज रात 1 बजे के करीब चलेगी। इसके अलावा लोकल ट्रेन्स सभी रद्द हैं। रेल यात्रियों को दिकतों का सामना करना पड़ा। ऊना से स्टेशन मास्टर वीएस चौहान ने बताया किबारिश की बजह से कुछ ट्रेनों को केंसल किया गया है।  रुट क्लियर होने पर ट्रेन्स सेवा सुचारू होगी।