Follow Us:

ठंड की चपेट में आया पूरा उत्तरी भारत

desk |

पूरा उत्तरी भारत ठंड की चपेट में आ गया है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में कोहरे का प्रकोप बढ़ने का असर यातायात पर भी दिख रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 22 ट्रेने 1 से 6 घंटे तक देरी से पहुंची। इसके अलावा दिल्ली एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण 900 से अधिक उड़ाने भी प्रभावित हुई।

वही हिमाचल में ऊपरी क्षेत्रों का तापमान माइनस से नीचे चला गया है। रविवार को हिमाचल में मिनिमम टेंप्रेचर में 2.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग में अगले 4 दिन हिमाचल के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वही आज और कल बारिश बर्फबारी की संभावना जताई है।