Follow Us:

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, कांगड़ा में आए 13 नए पॉजिटिव केस

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। आज एक साथ कोरोना के 23 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।  जिनमें सबसे अधिक 13 मामले जिला कांगड़ा से सामने आए हैं वहीं कांगड़ा के एक व्यक्ति ने कोरोना को मात भी दी है। इसके अलावा शिमला में 5, ऊना में 3, बिलासपुर और मंडी में 1-1 मामला सामने आया है। बीते कल भेजे गए 768 सैंपल में से 392 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 2 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 344 की रिपोर्ट आनी बाकी है और 11 सैंपल रिजेक्ट भा हुए हैं।

प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 072 हो गई है जिनमें 869 एक्टिव केस हैं। जिला सोलन में सबसे अधिक 325 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा सिरमौर में 172 और कांगड़ा में 91 एक्टिव केस हैं।

देखें हर जिले की रिपोर्ट