Follow Us:

गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने पर SC/ST एक्ट में नहीं होगा कोई बदलाव: हाटी समिति

गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के खिलाफ भीम आर्मी ने शिमला में प्रदर्शन किया ओर हाटी को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।…

पी.चंद |

गिरिपार को जनजातीय क्षेत्र का दर्जा देने के खिलाफ भीम आर्मी ने शिमला में प्रदर्शन किया ओर हाटी को जनजातीय दर्जा देने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। जिसके बाद अब हाटी समिति ने इसे भीम आर्मी द्वारा लोगों को गुमराह करके अपनी राजनीति चमकाने का तरीका बताया है। केंद्रीय हाटी समिति ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर बताया कि जल्द हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिलने वाला है। इसकी घोषणा जल्द हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों का सिरमौर से कोई लेना देना नहीं है। हाटी समुदाय में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हाटी को जनजातीय दर्जा मिलने के बाद SC/ST कानून में कोई बदलाव नहीं होगा। कुछ लोग इसकी आड़ में अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर हैं जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मांग जल्द पूरी होनी चाहिए उन्होंने आंदोलन का स्वरूप बदला है इसे खत्म नहीं किया है।