Follow Us:

हिमाचल: गर्मी से अभी नहीं मिलेगी निजात, मैदानी इलाकों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी

पी.चंद |

पी.चंद।

हिमाचल प्रदेश में लोगों को अभी गर्मी से निजात मिलने के आसार नहीं है। क्योंकि प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कुछ स्थानों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेलसियल दर्ज किया गया।