Follow Us:

गणतंत्र दिवस पर ये पुलिसकर्मी होंगे पुलिस पदक से सम्मानित

पी. चंद |

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 2018 को घोषित होने वाले पुलिस पदक विजेताओं की सूची जारी कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस से सराहनीय सेवाओं के लिए डीएसपी सुनील नेगी सहित महिला मुख्य आरक्षी रंजना और मानक मुख्यआरक्षी पन्ना लाल चयनित हुए हैं। 

डीएसपी सुनील नेगी को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए यह प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया जाएगा। सुनील नेगी वर्ष 1995 में उप-निरीक्षक के पद पर भर्ती हुए और शिमला शहर के थानों मे प्रभारी और विजिलेंस मे कार्यरत रहे।  वर्ष 2009 मे डीएसपी पदोन्नत होकर उपमंडल पुलिस अधिकारी रामपुर और आनी में सीआईडी में कार्यरत रहे।

अपने आज तक के सेवाकाल में इन्होंने कई गंभीर अपराधों को हल किया और भारी मात्रा में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अपराधियों की धरपकड़ की। शराब माफिया मे इनकी खास दहशत रही है और अपने निर्भीक, इमानदार व प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं।
 नेगी साल 2007-08 मे यूएन मिशन कोसोवो के प्रतिष्ठित युद्ध अपराध इकाई मे सेवारत रहे और वर्ष 2015 मे इन्हें उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुनील नेगी किन्नौर जिले के कल्पा गांव से ताल्लुक रखते हैं।