Follow Us:

कांगड़ा किले के म्यूजियम में चोरी: चांदी के खड़ाऊ, राजा-महाराजाओं की रिवॉल्वर समेत 30 ऐतिहासिक वस्तुएं चोरी

Kangra Fort Museum Theft:  हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक कांगड़ा किले के म्यूजियम में रविवार रात चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। बदमाशों ने एग्जॉस्ट फैन हटाकर म्यूजियम में प्रवेश किया और वहां से राजा-महाराजाओं की पुरानी रिवॉल्वर, चांदी के खड़ाऊ, चांदी के आभूषण, पूजन सामग्री, चांदी की ट्रे और कई दुर्लभ वस्तुएं चोरी कर लीं। इस घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

CCTV फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, म्यूजियम में लगे सीसीटीवी कैमरे काफी पुराने होने के कारण फुटेज धुंधली है, जिससे चोरों की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि इस वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

राजा-महाराजाओं की बेशकीमती रिवॉल्वर भी गायब

म्यूजियम से चोरी हुई वस्तुओं में चांदी के खड़ाऊ और आभूषणों के अलावा राजा-महाराजाओं की ऐतिहासिक रिवॉल्वर भी शामिल है। इसके अलावा, चोरों ने चांदी से बनी अन्य दुर्लभ वस्तुएं भी अपने साथ ले गए।

ऐतिहासिक महत्व रखता है कांगड़ा किला

कांगड़ा किला कटोच वंश के राजपूत परिवार द्वारा बनाया गया था और यह हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े किलों में से एक है। भारत के प्राचीन किलों में इसकी गिनती होती है। मुगल सम्राट अकबर ने 1615 में इस पर कब्जा करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहा। बाद में, 1620 में जहांगीर ने इसे अपने नियंत्रण में ले लिया था।

पुलिस का बयान

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। चोरी गई वस्तुएं दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व की हैं, इसलिए उनकी वास्तविक कीमत का आकलन करना मुश्किल है।