Follow Us:

हिमाचल के इस अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर ने एक साथ जीते 4 गोल्ड मेडल

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के बेटे ने वेटलिफ्टिंग में एक साथ चार गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है। अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने सीनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग में हिमाचल की झोली में पहली बार एक साथ चार गोल्ड मेडल डालकर नया इतिहास रच दिया है।

वेट लिफ्टिंग में विकास ठाकुर कोई नया नाम नहीं है। अब तक सैंकड़ों पदक वह देश की झोली में डाल चुके हैं लेकिन बुधवार को उन्होंने नई उपलब्धि अपने नाम कर हिमाचल का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा दिया। अब तक विकास ठाकुर सर्विसेज टीम की ओर से खेलते थे लेकिन पहली बार उन्होंने हिमाचल की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

बुधवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे कर्नाटक के बेंगलुरु में उनका मुकाबला हुआ, जिसमें उन्होंने हिमाचल को 70वीं सीनियर नैशनल वेट लिफ्टिंग में 4 गोल्ड मैडल दिलाए तथा दूसरे स्थान पर सर्विसेज आर्मी के खिलाड़ी रहे। उन्होंने 94 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया तथा कुल 332 किलोग्राम भार उठाया। क्लीन के साथ ही जर्क और ओवरआल में विकास ने 4 गोल्ड मैडल प्राप्त करने में विजय पाई है। अपने भार वर्ग में उन्होंने मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया था।

कर्नाटक के मैंगलूरू में 21 से 25 जनवरी तक इसका आयोजन हो रहा है। विकास ठाकुर ने चार साल पहले ग्लासगो में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को रजत पदक दिलाया था। इसके बाद वह सुर्खियों में रहे थे तथा देश के श्रेष्ठ खिलाड़ियों में शुमार हैं।

हमीरपुर जिले के टौणी देवी तहसील के पटनौण गांव के विकास ठाकुर ने एनआईएस पटियाला में चीफ कोच विजय शर्मा से प्रशिक्षण लिया। अब वह राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों में जुट जाएंगे।