Categories: हिमाचल

प्रशासन की अनदेखी का शिकार ये गरीब परिवार, आश्वासन ही मिले समस्या जस की तस

प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, बेसहारा और विधवाओं की मदद के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई गई हैं। लेकिन प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही से उन योजनाओं का लाभ उन पात्र व्यक्तियों तक नहीं पहुंच पा रहा है जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है। चंबा जिला के हरिपुर पंचायत के भद्रंम गांव की बंदना कुमारी पति का साया सर से उठने के बाद अपने दो बच्चों के साथ ऐसे मकान में रह रही है जो कभी भी जमींदोज हो सकता है ।

करीब तीन-चार महीने पहले बरसात के समय बंदना कुमारी के घर के नीचे से भूस्खलन की वजह से दीवार गिर जाने से मकान को पूरा खतरा बन गया है। पूरे मकान में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। अपनी इस समस्या को लेकर वह पंचायत प्रधान के पास गुहार लगा चुकी हैं लेकिन पंचायत प्रधान को इन गरीब और बेसहारा लोगों पर जरा भी तरस नहीं आया।

काफी दिन इंतजार के बाद यह बेसहारा प्रशासन के पास पहुंची प्रशासन ने इस बेसहारा को आश्वासन तो दिया लेकिन आज 4 महीने बीत जाने के बाद भी यह अपने बच्चों के साथ जिंदगी मौत की जंग लड़ रही है। सुबह शाम हमेशा इसे अपने बच्चों के साथ इस मकान के निचे दब जाने का खतरा रहता है। आखिर तह गरीब जाए तो जाए कहां। किसी भी पंचायत प्रतिनिधि या प्रशासन के अधिकारियों को इस बेसहारा परिवार के ऊपर जरा भी तरस नहीं आ रहा है।

विधवा और बेसहारा बंदना कुमारी ने बताया की करीब 4 महीने पहले उसके घर के नीचे की दीवार गिर गई थी जिससे उसके घर में दरारें आ गई हैं। वह अपने बच्चों के साथ यहां बहुत ही खतरे में रह रही हैं।  उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा ही घर में दबने का खतरा रहता है।

बंदना कुमारी ने बताया कि उसने इस समस्या की लिए पंचायत प्रधान के पास गुहार लगाई थी लेकिन प्रधान ने उनकी बात नहीं मानी। बाद में वह प्रशासन के पास भी गई थी उन्होंने आश्वासन तो दिया था लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं की गई है।  बंदना ने सरकार से एक बार फिर आग्रह किया है कि उनके घर के निचे सुरक्षा दीवार लगा उसके घर को गिरने से बचाया जाये।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

4 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

4 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

4 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

5 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

5 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

8 hours ago