हिमाचल

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुआ तीन दिवसीय समृद्धि उत्सव का आगाज

पी. चंद। शिमला के रिज मैदान पर पदम् देव परिसर में 18 मई से 20 मई तक चलने वाले शिमला समृद्धि उत्सव का आगाज हो गया है। शहरी विकास विभाग और शिमला नगर निगम द्वारा आयोजित शहरी समृद्धि उत्सव का शुभारम्भ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने किया। तीन दिवसीय शिमला समृद्धि उत्सव के अंतर्गत शिमला के रिज मैदान पर लाभार्थी सम्मलेन भी आयोजित किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों के लाभार्थी सम्मलेन में हिस्सा लिया। इस दौरान कुछ लाभार्थियों को सिलाई मशीनें, स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड भी वितरित किया गया। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज।ने बताया कि इस लाभार्थी सम्मेलन का मकसद सरकार कि योजनाओं के लाभार्थियों को अन्य योजनाओं के बारे में अवगत करना हैं। इसके लिए स्टॉल लगाए गए हैं यदि कोई इसका लाभ लेना चाहता है तो सम्बंधित विभागों के स्टाल में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकता है।

इस दौरान एक हेल्थ कैंप का भी आयोजन किया गया। शहरी विकास विभाग कि योजनाओं का लाभ उठा रहे शिमला नगर निगम कि परिधि में आने वाले स्वयं सहायता समूहों ने इस उत्सव में अपने उत्पादों के लिए स्थान दिया हैं।

Manish Koul

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

15 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

18 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

21 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago