IPL 2025 का शेड्यूल रविवार को जारी कर दिया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च को ईडन गार्डन्स, कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के मुकाबले से होगी। फाइनल मुकाबला 25 मई को इसी मैदान पर खेला जाएगा धर्मशाला में तीन अहम मुकाबले होंगे। वहीं सीजन में 10 टीमें 12 वेन्यू पर 65 दिनों में कुल 74 मुकाबले खेलेंगी। दोपहर के मैच दोपहर 3:30 बजे, जबकि शाम के मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
इस बार धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में तीन IPL मैच खेले जाएंगे:
- 4 मई: पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स
- 8 मई: पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
- 13 मई: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस




