Follow Us:

हमले के पीछे हरियाणा के शूटरों का हाथ, तीन गिरफ्तार, दो फरार, हथियार वाहन बरामद

  • पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • हमलावर हरियाणा के रोहतक से, पुलिस ने बोलेरो और पिस्तौल बरामद की

  • पूर्व विधायक की हालत स्थिर, एसआईटी गठित कर जांच तेज


Bambar Thakur firing case: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में होली के दिन कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ। इस हमले के सिलसिले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रितेश, मंजीत नड्डा और रोहित राणा के रूप में हुई है। इन पर आरोप है कि ये बंबर ठाकुर की गतिविधियों की जानकारी शूटरों को दे रहे थे।

पुलिस ने मंडी जिले के चक्कर से एक बोलेरो वाहन और पिस्तौल बरामद की है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इस हमले के पीछे हरियाणा के रोहतक जिले के रिटौली गांव के शूटर शामिल हैं। ये हमलावर पेशेवर पहलवान बताए जा रहे हैं। पुलिस इस मामले में जांच तेज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।

हमलावरों ने घटना के दिन दोपहर करीब 3 बजे बंबर ठाकुर के आवास पर 22 से 24 राउंड फायरिंग की। इस दौरान बंबर ठाकुर की टांग में गोली लगी, जबकि उनके पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां लगीं, जिनमें से एक पेट में और दूसरी टांग में लगी। घटना के बाद बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

इस हमले की जांच के लिए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसका नेतृत्व डीआईजी सेंट्रल रेंज सौम्या सांबशिवन करेंगी, जबकि एडीजी ज्ञानेश्वर सिंह इस जांच की निगरानी करेंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अस्पताल पहुंचकर बंबर ठाकुर का हाल जाना और पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

य‍ह हुए गिरफ्तार


1. रोहित कुमार राणा (उम्र 29 वर्ष) – पुत्र श्री गुरपाल सिंह, गांव धारोट, डाकघर लखानू, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर।
2. मंजीत सिंह नड्डा (उम्र 33 वर्ष) – पुत्र श्री नंदलाल ठाकुर, गांव व डाकघर बिनौला, तहसील सदर, जिला बिलासपुर।
3. रितेश शर्मा उर्फ रिशु (उम्र 24 वर्ष) – पुत्र श्री राजकुमार, गांव व डाकघर रोहिन, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर।

शूटरों को ढूंढने में लगी पुलिस


ये आरोपी हरियाणा के रोहतक के रिटौली गांव के बताए जा रहे हैं। उन्होंने ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां चलाई थी। पुलिस की टीम इन शूटरों की ढूंढने में जुटी हैं। दोनों पहलवान बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हमला पिछले साल फरवरी में रेल लाइन कंपनी के कार्यालय पर हुए हमले से जुड़ा हो सकता है।

हमलावरों ने की 22 से 24 राउंड फायरिंग


बता दें कि घटना होली के दिन दोपहर करीब 3 बजे की है। जब बंबर ठाकुर बीआईपी चंगर सेक्टर स्थित आवास पर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने 22 से 24 राउंड फायरिंग की। चार हमलावरों ने उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर फायरिंग की। इस हमले में बंबर ठाकुर और उनके पीएसओ घायल हुए हैं।

बंबर ठाकुर की टांग में लगी गोली


इस हमले में बंबर ठाकुर की टांग में एक गोली लगी। वहीं पीएसओ संजीव कुमार को दो गोलियां लगीं। एक गोली पेट के पास लगी, जिससे छोटी आंत को नुकसान हुआ है। दूसरी गोली टांग में लगी है। हमलावरों की फायरिंग का पीएसओ ने भी जवाब दिया। मौके पर मौजूद बिशाल चंदेल को छर्रे लगे। उन्हें जिला अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

बंबर ठाकुर का ऑर्थो में चल रहा इलाज


IGMC MS राहुल राव ने बताया कि पूर्व विधायक बंबर ठाकुर का ऑर्थो में उपचार चल रहा है। विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं। उनकी हालत स्थिर है, अभी तक गोली अंदर ही है। एक दो दिनों में आवश्यक टेस्ट रिपोर्ट के बाद डॉक्टर गोली को लेकर फैसला करेंगे कि बाहर निकालनी है या क्या करना है।

सुरक्षा के लिए एसआईटी गठित

एडीजीपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। डीआईजी सेंट्रल रेंज सौम्या सांबशियन को अध्यक्ष बनाया है। बिलासपुर के एसपी संदीप भावल, एसडीपीओ मुमारयों चंद्रपाल, सदन थाना के एसए‌चभी हरमन सिंह टीम में शामिल है।