Categories: हिमाचल

सावधान! लोहड़ी तक कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन लोहड़ी तक कड़ाके की ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 13 जनवरी तक ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ी शीत लहर का प्रकोप रहेगा। प्रदेश के ऊंचे और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान जमाव बिंदू से नीचे चल रहा है। ऐसे में आगामी दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।  मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी तक वर्षा और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। ऊंचे क्षेत्रों में तो न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान जमाव बिंदू से नीचे हैं।

शिमला में होगी कंपा देने वाली ठंड

प्रदेश की राजधानी शिमला में एक हफ्ते से कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। आने वाले तीन दिन में दिन का तापमान भी दो से तीन डिग्री कम होने का आसार हैं। पड़ोसी देशों में पश्चिमी हवाएं सक्रिय हुई हैं, जिसका असर शिमला में भी देखने को मिलेगा। ऊपरी क्षेत्रों में पाला पडऩे और पानी जमने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

लंबे समय से बारिश न होने से इस बार जनवरी में भी सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। वातावरण में नमी की कमी होने के कारण सूखी ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। अगले दो दिन में शिमला का अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस पर आने के आसार हैं। रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहेगा।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

42 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago