Follow Us:

मोदी को बिना तथ्य दिया अवसर, अब अांखे खोलने का वक्त: अरुण शौरी

समाचार फर्स्ट |

कसौली में खुशवंत सिंह लिटफेस्ट में पहुंचे अर्थशास्‍त्री अरुण शौरी ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने मोदी पर आंखे मूंद कर बिना तथ्यों की जांच किए अवसर दिए है। लेकिन अब आंखें खोलने का वक्‍त आ गया है।

शौरी ने मोदी के हर जगह गुजरात मॉडल को प्रोजेक्ट करने पर भी सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने  कहा कि मीडिया मोदी के गुजरात मॉडल को एक नजर से देखती है और उस पर कभी कोई सवाल नहीं करती।

इससे पहले अरुण शौरी ने कसौली में लिटफेस्ट के सत्र की शुरुआत की। लिटफेस्ट में देश भर की जानी-मानी हस्तियां पहुंची हैं।

तीन दिवसीय  लिटफेस्ट में आज शत्रुघन सिन्हा भी पहुंचे हैं। पहले दिन अर्थशास्त्र पर अरुण शौरी, खुशवंत सिंह पर विजय तनका, नीलम डालमिया, पवन वर्मा, अच्छे कार्य की मुश्किलों पर शोभा डे, दिव्या दत्ता जबकि समापन शत्रुघन सिन्हा करेंगे।

इस बार लिट फेस्ट में पाकिस्तानी मूल का कोई विचारक मौजूद नहीं है।