Follow Us:

कांगड़ा जिला में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब इस समय पर खुलेंगे स्कूल

जिला कांगड़ा में स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। जिला में अब स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे बंद होंगे। इस बारे में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने अधिसूचना जारी कर दी है।…

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा में स्कूलों की टाइमिंग बदलने वाली है। जिला में अब स्कूल सुबह 7:45 बजे खुलेंगे और दोपहर 1 बजे बंद होंगे। इस बारे में डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने अधिसूचना जारी कर दी है। ये टाइमिंग सोमवार 23 मई से जिला के सभी स्कूलों पर लागू होगी। कांगड़ा जिला में पड़ रही भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है। बता दें कि जिला में इससे पहले भी भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया था। लेकिन बाद में इस फैसले को बदल दिया गया।