Follow Us:

चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर पुरुष और महिला की मौत

नवनीत बत्ता |

चंबा के रजेरा-धुलाड़ा लिंक मार्ग पर नराल पट्ट के समीप पहाड़ी से अचानक आए मलबे में दबने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में दो महिलाएं घायल हुई  हैं। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक महिला की दोनों टांगे कट गई हैं। घायलों को इलाज के लिए चंबा अस्पताल लाया गया है।

बताया जा रहा है कि महिलाएं मकर संक्रांति के अवसर पर अपने मायके जा रही थीं। यह हादसा धुलाड़ा-चंबा मार्ग पर थरेड धार में हुआ है। जानकारी के मुताबिक पांच लोग दलंगणा के समीप नराल पट्ट में सरकारी बस से उतरे। इसके बाद आगे का रास्ता पैदल तय करने लगे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा और इसकी चपेट में सभी आ गए। मलबा गिरने के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही प्रशासन को सूचना दी।