Categories: हिमाचल

लोगों को जागरूक करने के लिए डीसी ऑफिस ऊना में LED वीडियो वॉल स्थापित

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत मतदाताओं को प्रेरित करने और चुनावों के उपरांत प्रशासन और सरकार के संदेशों को प्रसारित करने के लिए ऊना में उपायुक्त कार्यालय परिसर में एलईडी वीडियो वॉल स्थापित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने इस एलईडी वीडियो वॉल का आज शुभांरभ किया। इस वीडियो वॉल का आकार नौ बाइ छह फीट है, जिस पर लगातार वीडियो संदेश प्रसारित होंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन 'गो ग्रीन' थीम पर काम करते हुए भविष्य में फ्लैक्स, होर्डिंग और बैनर के माध्यम से प्रचार बंद कर देगा। वीडियो बनाकर उपायुक्त कार्यालय परिसर में स्थापित इस वीडियो वॉल के जरिए प्रसारित किए जाएंगे, ताकि यह संदेश ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों तक पहुंच सके। इससे फ्लैक्स और बैनरों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान को कम करने में भी मदद मिलेगी।

(आगे खबर के लिए विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें)

इस अवसर पर उपायुक्त ने वीडियो वॉल के माध्यम से एक एनिमेटिड फिल्म का भी शुभारंभ किया। एक मिनट चालीस सैकेंड के इस वीडियो के जरिए मतदाताओं को बिना किसी भय या प्रलोभन के वोट देने का संदेश दिया गया है। उन्होंने इस पहल के लिए एच.ए.एस प्रोबेशनर और स्वीप के नोडल अधिकारी सौमिल गौतम की सराहना की और कहा कि उन्होंने इस काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए काफी प्रयत्न किए। उनकी कड़ी मेहनत आज सफल हो गई है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

8 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago