Follow Us:

हिमाचल विधानसभा में पिता-पुत्र के बाद आज पहली बार पति-पत्नी होंगे एक साथ

desk |

हिमाचल के चुनावीं इतिहास में पहली बार पति-पत्नी यानी मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और विधानसभा देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर प्रदेश विधानसभा के सदस्य होंगे.

हिमाचल विधानसभा में बाप-बेटे के बाद आज पहली बार पति-पत्नी होंगे एक साथ, विधानसभा का मानसून सत्र 11 बजे होगा शुरू और पहली बार विधानसभा में एक भी निर्दलीय विधायक नहीं होगा.

आपको बता दें कि इससे पूर्व वर्ष 2017 में बाप-बेटा वीरभद्र सिंह और विक्रमादित्य सिंह एक साथ विधायक रह चुके हैं और इन्हें एक सदन में एक साथ बैठने का मौका मिल चुका है। उस दौरान कांग्रेस विपक्ष में थी। ये भी पहली बार है कि पति मुख्यमंत्री और पत्नी उसी सदन में विधायक होंगे।