Follow Us:

रिश्तों की मर्यादा भूला आज का नौजवान, भाई-बहन के रिश्ते को किया कलंकित

desk |

आजकल प्रेम प्रसंग इतना हावी हो गया है कि वह रिश्तों की मर्यादा को भी तार-तार कर रहा है। इसे अब प्यार कहे या कुछ और लेकिन रिश्तों में मर्यादा को भूल जाना शायद प्यार नहीं। हिमाचल-बिहार में एक अजीबोगरीब शादी का मामला सामने आ रहा है। इन दो राज्यों का जिक्र इसीलिए क्योंकि शादी का मामला इन दोनों राज्यों से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बिहार के जिला गया के बाहनपुर गांव का धनंजय बेंगलुरु में जॉब करता था। ढाई महीने पहले ही वह अपने गांव आया था। इस दौरान उसकी मुलाकात उसकी कजन सिस्टर से हुई जो कि हिमाचल प्रदेश के शिमला के बघी में रहती थी। दोनों की मुलाकात इतनी गहरी हो गई कि दोनों ने एक दूसरे का फोन नंबर तक शेयर कर लिए और आपस में बात करने लगे। जब लड़की अपने परिजनों के साथ हिमाचल लौटी उसके बाद भी दोनों की बातचीत जारी रही। बातचीत देखते ही देखते दोस्ती से प्यार में बदल गई फिर धीरे-धीरे इनका प्यार परवान चढ़ गया और दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का फैसला कर लिया।

इसके बाद लड़की पहली फरवरी को अपने घर से भाग कर बिहार के गया पहुंच गई। फिर दोनों जहानाबाद में किराए के घर में पति-पत्नी की तरह रहने लगे और आखिर में 20 फरवरी को शहर के गौ रक्षिणी स्थित मुंडेश्वरी मंदिर में शादी कर ली। लड़की के घर से भागने पर उसके परिवार वाले काफी परेशान थे। लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला थाने में दर्ज करवाई।

इसके बाद पुलिस टीम को दोनों के मोबाइल लोकेशन बिहार के जहानाबाद में मिली। हिमाचल प्रदेश पुलिस और जहानाबाद पुलिस में मौके पर जाकर आदर्श नगर मोहल्ले के एक मकान से दोनों को धर दबोचा है। इस बारे में जब हिमाचल प्रदेश से आए पुलिस अधिकारी रतनलाल ने से बात की तो उन्होंने बताया कि बघी से एक लड़की गायब हो गई थी। इसके बाद लड़की की मां ने महिला थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की जांच की गई तो पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़का लड़की को दोनों को आदर्श नगर मोहल्ले में किराए के मकान से दोनों को पकड़ा है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश के पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर गई है। लड़की नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस कानून कारवाई कर रही है।