Categories: हिमाचल

शिमला: मकर संक्रांति पर तत्तापानी में पर्यटन विभाग बनाएगा 1100 किलो खिचड़ी

<p>पर्यटक स्थल तत्तापानी में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग जिला प्रशासन मंडी के सहयोग से पर्यटन उत्सव का आयोजन कर रहा है। उत्सव का उद्देश्य तत्तापानी को पर्यटन गंतव्य के रूप में उभारना है। तत्तापानी पर्यटन उत्सव की तैयारियों को लेकर आज यहां पर्यटन विभाग के निदेशक यूनुस की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।</p>

<p>यूनुस ने कहा कि तत्तापानी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए हिमाचल पर्यटन विभाग प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि तत्तापानी को एक आकर्षक और लोकप्रिय पर्यटन गंतव्य के रूप में देश-दुनिया में ख्याति मिले, इस उद्देश्य से इस बार मकर संक्रांति पर तत्तापानी पर्यटन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस उत्सव में वाटर स्पोर्ट्स, सतलुज आरती, विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ 1100 किलो से अधिक खिचड़ी भी विशेष रूप से बनाई जाएगी और इसे एक ही बड़े बर्तन में बनाया जायेगा।</p>

<p>ऐसा पहली बार है कि हिमाचल&nbsp; प्रदेश में इतनी बड़ी मात्रा में खिचड़ी एक साथ बनाई जाएगी। यूनुस ने बताया कि खिचड़ी को तत्तापानी पहुंचने वाले करीब 12-15 हजार श्रद्धालुओं को परोसा जायेगा। तत्तापानी पर्यटन उत्सव के लिए मंडी और शिमला से तत्तापानी के लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष बसों का भी प्रावधान रहेगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

शिमला में निकाला सद्भावना मार्च, शांति बनाए रखने की ली शपथ

  Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्‍मों पर मरहम लगाने…

3 hours ago

बहुउद्देशीय खेल परिसर में युवाओं के लिए नए अवसर, खेलों के विकास की ओर एक कदम

65करोड़ रूपये से खरीड़ी मैदान में बन रहा परिसर आधुनिक तरीके से स्पोर्ट्स कॉम्लेक्स का…

4 hours ago

गलोड़ और कांगू में मस्जिदों के निर्माण पर उठे सवाल, प्रदर्शन कर मांगी जांच

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र के…

4 hours ago

10आईपीएस समेत 152 पुलिस वालों को डीजीपी डिस्क अवार्ड

  शिमला | हिमाचल प्रदेश के 10 आईपीएस अधिकारियों समेत 152 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को 2023…

5 hours ago

दारु पीने के दोस्‍त पर पेट्रोल फेंककर लगा दी आग, जानें फ‍िर क्‍या हुआ

Kullu: कुल्लू के माशना गांव में एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर पेट्रोल फेंककर आग…

6 hours ago

बड़ोग टनल में पौने दो घंटे फंसी ट्रेन, यात्रियों को हुई भारी परेशानी

  Solan:  विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर बड़ोग टनल में इंजन हांफ जाने से…

6 hours ago