Categories: हिमाचल

‘मनाली में मिला एक और पर्यटन स्थल, पारशा के झरने की ओर खिंचे चले आएंगे पर्यटक’

मनाली की निकटवर्ती ग्राम पंचायत शलीण के गांव पारशा का अदभुत झरना अब देश विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। वन, परिवहन, युवा सेवाएं और खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार वन विभाग ने इसे नई खूबसूरत ईको टूरिजम साइट के रूप में विकसित किया है। गोविंद सिंह ने शनिवार को गांव पारशा से उक्त झरने तक बने लगभग 750 मीटर मार्ग और झरने के आसपास पुलिया व अन्य सौंदर्यीकरण कार्यों का उदघाटन किया।

इसके बाद पारशा में जनसभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने कहा कि अब देश-विदेश के पर्यटक गांव के झरने की ओर खिंचे चले आएंगे।उन्होंने बताया कि वन विभाग ने लगभग 22 लाख रुपये की लागत से इस झरने को एक नई इको टूरिज्म साइट के रूप में विकसित किया है। आने वाले दिनों में यहां विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जाएगा।

वन मंत्री ने बताया कि बरौड़-शलीण-पारशा सड़क के लिए चार करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। उन्होंने गांव वासियों से आग्रह किया कि वे सड़क को चौड़ा करने और पार्किंग के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवाएं। जमीन उपलब्ध होने पर पारशा में पार्किंग और जंजघर का निर्माण किया जाएगा। जंजघर के लिए पांच लाख रुपए, क्षेत्र के चार महिला मंडलों को दस-दस हजार रुपए और युवक मंडलों को खेलों का सामान देने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की भागीदारी के बगैर सरकार का कोई भी कार्यक्रम या योजना कामयाब नहीं हो सकती है। वनों के संरक्षण में भी आम जन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। वनों को आग और अवैध कटान से बचाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए आम लोगों को आगे आना चाहिए। गोविंद सिंह ने सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय अगर हम सावधानी बरतें और यातायात के नियमों का पालन करें तो 95 प्रतिशत सड़क दुघर्टनाएं रुक सकती हैं।

इस अवसर पर पंचायत उप प्रधान लच्छी राम ने वन मंत्री का स्वागत किया और क्षेत्र की मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

Samachar First

Recent Posts

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

2 hours ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

2 hours ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

2 hours ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

2 hours ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

2 hours ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

3 hours ago