Categories: हिमाचल

टॉवर वर्कर्स का हल्ला बोल, नहीं सहन होगा शोषण: CITU

हिमाचल टेलीकॉम टॉवर वर्कर्स यूनियन की मांगों को लेकर सीटू ने शिमला जिलाधीश कार्यालय के बाहर धरना दिया है। सीटू ने टेलिकॉम कंपनियों के विरोध में जोरदार नारेबाजी की है। यूनियन अपनी मांगों को मनवाने के  टेलीकॉम टावरों में कार्य करने वाले प्रदेश के सभी मजदूर अपनी मांगों को लेकर 29 से 31 अगस्त तक राज्यव्यापी हड़ताल पर है और शिमला में 3 दिन तक धरना करेंगे।

सीटू राज्य सचिव विजेंद्र मेहरा ने आरोप लगाया कि टेलीकॉम क्षेत्र में टेक्नीशियन के रूप में कार्य करने वाले सैकड़ों मजदूरों का भारी शोषण हो रहा है। श्रम कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। मजदूरों से 24 घंटे कार्य लिया जाता है। उन्हें वर्ष भर में कोई छुट्टी नहीं दी जाती। यहां तक की साप्ताहिक अवकाश भी नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि मजदूरों को मेडिकल की भी कोई सुविधा नहीं है। ईपीएफ के बारे में भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी जाती। मजदूरों को साइटों पर जाने के लिए उचित परिवहन भत्ता तक नहीं दिया जाता है। वहीं, काम करते समय एक मजदूर के मरने और दूसरे की बाजू कटने के बावजूद भी उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया गया है। कई मजदूरों को नौकरी से बाहर कर दिया गया है।

यूनियन का मानना है कि  कंपनियां मजदूरों का भारी शोषण कर रही हैं, जिसे मजदूर सहन नहीं करेंगे। प्रबंधन के इस रवैये से खफा होकर मजदूरों ने 3 दिन की हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान शिमला में यूनियन घेरा डालो-डेरा डालो आंदोलन कर तीन दिन तक लगातार 72 घंटे का धरना करने जा रही है। इतने में भी यदि कंपनियां नही मानती है तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

1 hour ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

1 hour ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

4 hours ago