हिमाचल

पहले नवरात्र पर व्यापार मंडल ने लगाया खीर भंडारा, रामलीला शुरू

Hamirpur: शहर में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन व्यापार मंडल की तरफ से पहले नवरात्रि की संध्या से आयोजित किया जा रहा है। नादौन चौक के नजदीक ग्राउंड में रामलीला का मंचन किया जाएगा। बाल स्कूल मैदान में घास लगाने का कार्य चला होने की वजह से आयोजन स्थल को शिफ्ट किया गया है।

पिछले वर्ष भी नादौन चौक के नजदीक ही रामलीला का मंच किया गया था। इस बार भी यहीं पर रामलीला का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए हमीरपुर जिला के विभिन्न क्षेत्र के कलाकार प्रस्तुति देने के लिए पहुंचेंगे। रामलीला मंचन के साथ पूर्व से ही कई कलाकार जुड़े हुए हैं। रामलीला के दौरान रामायण पाठ का भी आयोजन किया जाएगा। बता दें कि रामलीला का मंचन हमीरपुर शहर में कई दशकों से होता आ रहा है। व्यापार मंडल के सदस्यों ने कहा कि रामलीला के लिए कोई पक्का स्थल नहीं बनाया गया है। हालांकि कई दशकों से इसका आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते पक्का स्थल होना जरूरी है।

वहीं व्यापार मंडल के सदस्यों जुगल किशोर, अशोक ठाकुर व विनोद शर्मा सहित समस्त व्यापार मंडल ने प्रशासन से मांग की है कि रामलीला मंचन के लिए किसी स्थल को स्थाई तौर पर तय कर दिया जाए। रामलीला मंचन के कई बार स्थान बदले गए हैं। इस वजह इस ऐतिहासिक परंपरा को निभाने के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं में परेशानी आती है। रामलीला का मंचन पुरातन समय से चला आ रहा है। इसका महत्व समझते हुए प्रशासन को स्थाई स्थल चिन्हित करना चाहिए। प्रथम नवरात्रि पर गुरूवार को व्यापार मंडल की तरफ से खीर का भंडारा लगाया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे।

व्यापार मंडल के सदस्यों जुगल किशोर, अशोक ठाकुर व विनोद शर्मा ने संयुक्त रूप से रामलीला मंच के लिए स्थाई स्थान उपलब्ध करवाने की प्रशासन से मांग की है। सदस्यों का कहना है कि रामलीला मंचन का स्थल कई बार बदला जा चुका है। पूर्वजों के समय से इसका मंचन होता आ रहा है ऐसे में प्रशासन को इसके महत्व को समझते हुए स्थाई स्थल प्रदान करना चाहिए।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

17 mins ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

32 mins ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

44 mins ago

चक्की खड्ड में डूबे पिता-पुत्र, पिता की मौत, बेटा लापता

  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के थाना डमटाल के अंतर्गत भदरोया पंचायत के पास…

57 mins ago

6 करोड़ से होगा रैत – कोहला सड़क का स्तरौन्नयन,12 हजार आबादी होगी लाभाविंत

केवल पठानिया ने भूमि पूजन कर किया कार्य का निरीक्षण   Dharamshala: उपमुख्य सचेतक व…

2 hours ago

हमीरपुर की ब्रोकली और गोभी कांगड़ा के किसानों को करेगी मालामाल

  हमीरपुर: उत्कृष्टता केंद्र बड़ा में जायका के सहयोग से उगाई गई गोभी की किस्मों…

2 hours ago