हिमाचल

मस्जिद विवाद में लाठीचार्ज पर भड़के व्यापारी , शिमला में व्यापारियों ने बंद की दुकानें

 

  • प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि कोर्ट का फैसला आने तक मस्जिद को सील किया जाए

फर्स्‍ट न्‍यूज नेटवर्क 

Shimla: शिमला के संजौली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज से भड़के व्यापार मंडल में बुधवार वीरवार को दुकानें बंद रखी। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक दुकाने बंद रखी जा रही हैं। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि कोर्ट का फैसला आने तक मस्जिद को सील किया जाए। ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। उधर, मस्जिद विवाद शिमला से लेकर पूरे हिमाचल में फैलने लगा है। माहौल तनावपूर्ण है।

शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा, संजौली बाजार में हिंदू संगठनों के ऊपर लाठीचार्ज के विरोध में शिमला बंद की कॉल दी गई है। यह हिंदू समाज के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शिमला बाजार बंद रहेगा। उन्होंने दावा किया कि सारे व्यापारी पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

एनआई से बातचीत में संजौली मस्जिद विवाद पर शिमला के SP संजीव कुमार गांधी ने कहा, “कल और पहले भी लोगों से अपील की गई थी कि शांति व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करें। BNS की धारा 163 के तहत प्रावधान लगाए गए थे। कुछ लोगों के साथ बैठक भी की गई थी, सभी ने आश्वासित किया था कि सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से होगा लेकिन कल हमने देखा कि किस प्रकार से सुनियोजित तरीके से प्लान करके यह(विरोध प्रदर्शन) किया गया और पत्थरबाज़ी भी हुई। पुलिस को चोटें आईं… हम ज़रूरी कार्रवाई करेंगे…”

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

41 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

49 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

57 mins ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

15 hours ago