Follow Us:

रायसन में खेल-खेल में रस्सी बनी जानलेवा, मासूम की मौत

 

Kullu tragic accident: कुल्लू जिले के रायसन क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेल-खेल में रस्सी सात वर्षीय मासूम के लिए फांसी का फंदा बन गई, जिससे उसकी जान चली गई।

घटना रायसन स्थित कैच फैक्टरी के पास हुई, जहां नेपाली मूल के परिवार की बच्ची कमरे में रस्सी के साथ खेल रही थी। खेल-खेल में रस्सी अचानक उसके गले में फंस गई और बच्ची गिर गई।

परिजन तुरंत उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृत बच्ची की उम्र केवल सात वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है और घटना की जांच जारी है। यह हादसा परिवार और स्थानीय समुदाय के लिए गहरी पीड़ा लेकर आया है।