Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज के व्यासली गांव की 26 वर्षीय युवती बबली की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बबली पुत्री राजेंद्र, निवासी व्यासली गांव, पैदल चलते हुए मेहरुवाला के समीप सड़क पर थी। अचानक सिंघपुरा की ओर से तेज रफ्तार से आई एक गाड़ी ने बबली को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
दुर्घटना के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे रैंप में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबली को तुरंत प्राइवेट गाड़ी में पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बबली की बहन पूजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सालवाला निवासी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…
विपल्व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…