Follow Us:

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पैसेंजर्स कूदे:दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कुचला; 11 लोगों की मौत, 40 घायल

Jalgaon train accident: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद घबराए हुए यात्री ट्रेन से कूद गए। इस दौरान दूसरी ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। जलगांव SP ने हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं।

सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि जहां यह हादसा हुआ, वहां शार्प टर्न था, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं हुआ। इस वजह से कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की तेज रफ्तार से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए। घटना मुंबई से 400 किलोमीटर दूर स्थित भुसावल में हुई थी।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल निला ने बताया कि भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन रवाना हो चुकी है। हादसे में किसी यात्री की मौत की जानकारी नहीं मिली है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ी नंबर 12629 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी, जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। घटना के दौरान ब्रेक लगाने पर पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकला था, जिससे आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्रियों ने घबराकर ट्रेन से कूदना शुरू कर दिया।