हिमाचल

हिमाचल पुलिस विभाग में नए भर्ती प्रशिक्षुओं की 4 जुलाई से शुरू होगी ट्रेनिंग

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी। इसके उपरांत चिकित्सीय जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में भर्ती हुए प्रशिक्षुओं की ट्रेनिंग 4 जुलाई से शुरू हो जाएगी। बड़ी संख्या में नई भर्ती होने के चलते इस बार भर्ती प्रशिक्षण कोर्स एक साथ तीन केंद्रों में होगा।

जिला कांगड़ा के पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में सामान्य पुरूष और महिला प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। भूतपूर्व सैनिक के अन्तर्गत भर्ती प्रशिक्षुओं को जिला ऊना की प्रथम भारतीय आरक्षित वाहिनी बनगढ़ और चालक कैडर के अन्तर्गत भर्ती प्रशिक्षुओं को जिला हमीरपुर की चतुर्थ भारतीय आरक्षित वाहिनी जंगलबैरी में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह सभी प्रशिक्षण केन्द्र अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और नए भर्ती प्रशिक्षुओं को यहां आधुनिक ढंग से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

4 hours ago

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किए पूरे: मीनाक्षी लेखी

कांग्रेसियों के वादे भाजपा ने किया पूरे, 2014 से पहले संसद-विधानसभा में पारित होते थे…

6 hours ago

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं जा रही भाजपा

हिमाचल सरकार के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का दावा, देश में 250 के पार भी नहीं…

6 hours ago

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत…

9 hours ago

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला में मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री…

9 hours ago

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया: मुख्यमंत्री

भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सब जानते…

9 hours ago